14 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओं रैली में गौतमबुद्ध नगर जिले से 15 हज़ार लोग होंगे शामिल  

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा :– महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली “भारत बचाओ” रैली के सम्बंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आज की प्रेस वार्ता में उपस्थित पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ने बताया कि भाजपा की केंद्र एवं उतर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में “भारत बचाओ” रैली का आव्हान किया है।

उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा सरकार अपने हर मोर्चे पर विफल रही है, आज हर तरफ भय का माहौल बना हुआ है। किसान, युवा, व्यापारी सब इस सरकार से त्रस्त हैं। आज कोई उद्योगपति या विपक्ष पार्टी के नेता सरकार की विफलताओं की बात करते हैं तो उन पर ईडी ओर सीबीआई के छापे डलवाये जाते हैं। इस जन विरोधी सरकार को चेताने के लिए उत्तर प्रदेश का छोटे से छोटा कार्यकर्ता 14 दिसम्बर की रैली में शामिल हो रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया की गाज़ियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर से करीब 10 से 15 हज़ार कार्यकर्ताओं का आव्हान किया गया है। जो विभिन्न साधनों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

गौतमबुद्धनगर के प्रभारी वीरेन्द्र गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में 30 सालों से नहीं हैं फिर भी कार्यकर्ताओं में जोश की कमी नहीं है। हमें डर है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकने का भी प्रयास करेगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश त्यागी ने प्रेस से बताया कि आज महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी की रसोई से प्याज ओर लहसुन भी गायब हो गया है। मनरेगा योजना के माध्यम से जो मजदूरी मिलती थी उस मनरेगा को भी कमजोर कर दिया गया है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं जिसकी वजह से मजदूर अपना जीवन यापन कैसे कर रहा है इस बेदर्द सरकार को उससे कोई लेना देना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.