आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश शासन व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
5 सिंतबर, 2021 को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के निर्देशानुसार समस्त जनपदों में शिक्षकगणों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध नौ जिलों के महाविद्यालयों/संस्थानों के जिलेवार 75 शिक्षकों को सम्मान दिये जाने हेतु कार्यक्रम स्थल व नोडल अधिकारी नामित किये गये थे।
गाजियाबाद जनपद के संस्थानों में आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर के शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मान्यता प्राप्त शिक्षकों में आईटीएस डेन्टल कॉलेज की डा सोनाली तनेजा (प्रोफेसर), डा पायल शर्मा (प्रोफेसर), डा उपासना सेठी आहूजा (प्रोफेसर) एवं डा शिवानी माथुर(प्रोफेसर) तथा आईटीएस इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज के डा सीएसराम (प्रिंसिपल), डा एम थंगराज (वाईस-प्रिंसिपल), डा दीपक त्यागी(सहायक प्रोफेसर), डा बलजीत कौर (सहायक प्रोफेसर) एवं डा विपिन कुमार सैनी(सहायक प्रोफेसर) शामिल थे। सम्मान कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी, प्रो0 राकेश कुमार सैनी की देखरेख में आयोजित किया गया।
सभी सम्मानित शिक्षकों ने आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन श्री आरपी चड्ढा और वाईस-चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार प्रकट करते हुए संस्थान में काम करने के लिए स्वस्थ और खुशहाल माहौल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप में शिक्षक विकास कार्यक्रम (एफडीपी) नियमित रूप से शिक्षकों के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद मिली है।
अर्पित चड्ढा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।