निगम चुनावों के लिए ज़ोर-शोर से लगी स्वराज इंडिया। आज 42 उम्मीद्वारों के नाम के साथ पार्ट ी की पांचवीं लिस्ट जारी। अब तक कुल 172 प्रत्याश ीयों की घोषणा।

• *निगम चुनावों के लिए स्वराज इंडिया के प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी, आज 42 प्रत्याशियों के नाम घोषित। अब तक कुल 172 प्रत्याशियों की घोषणा।*

• *पाँचवी लिस्ट में उम्मीद्वारों की औसत आयु 38 वर्ष।*

• *उम्मीदवार चयन और चुनावी मुद्दों के मामले में स्वराज इंडिया सेट कर रही है निगम चुनावों का एजेंडा।*

• *स्वराज इंडिया ने "पर्यावरण और स्वच्छता" को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। कचरा-मुक्त, महामारी-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली का है ऐक्शन प्लान।*

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया ने आज 42 प्रत्याशियों की अपनी पाँचवी सूची जारी कर दी। इसे मिलाकर अब तक पार्टी के कुल 172 उम्मीदवार घोषित हो गए। स्वराज इंडिया ने दिल्ली के सभी 272 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एक निष्पक्ष और मजबूत उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के जरिये साफ़ छवि के उम्मीदवारों को जगह दी जा रही है। युवाओं और महिलाओं को विशेष तरज़ीह दी गई है। साथ ही जनलोकपाल आंदोलन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को भी स्वराज इंडिया की सूची में अहम् स्थान मिला है।

स्वराज इंडिया की पाँचवी सूची में निम्नलिखित प्रत्याशियों को जगह दी गई है:

S. NO CANDIDATE NAME Assembly Name WARD WARD NAME Ward Category AGE EDUCATION

1 Vimla Gupta RAJOURI GARDEN 006-S TAGORE GARDEN Women 50 7th Pass

2 Rajendra Sharma RAJOURI GARDEN 007-S VISHNU GARDEN General 50 B.com

3 Quisar Hussain OKHLA 102-S ABUL FAZAL ENCLAVE General 41 12th Pass

4 Krishna Phalswal UTTAM NAGAR 025-S MOHAN GARDEN-SOUTH General

5 Pradeep Tandan UTTAM NAGAR 029-S BINDAPUR General 50 MBA (HR)

6 Amit Panwar DWARKA 031-S SAGARPUR-WEST General 30 B.Sc

7 Rajni gupta NAJAFGARH 043-S NAJAFGARH Women 38 B.com, LLB

8 Mukesh Yadav DWARKA 033-S MANGLAPURI General 37 12th Pass

9 Chandra Shekhar Jena BIJWASAN 046-S RAJ NAGAR General 49 12th Pass

10 Neetu Khaneja BADARPUR 097-S HARI NAGAR-B Women 38 Graduate

11 Pooja Jha TUGHLAKABAD 093-S TUGHLAKABAD Women 29 12th Pass

12 Kavita Sharma DEOLI 076-S DEOLI Women 35 12th Pass

13 Manju Prasad BADARPUR 099-S OM VIHAR Women 32 M.Sc Botany

14 Rahul Gautam KALKAJI 089-S SRI NIWAS PURI General 35 B.com

15 Neha Rani DWARKA 032-S SAGARPUR-EAST Women 30 Graduate and Junior Basic Teacher

16 Pushpanjali Kumar NARELA 004-N HOLAMBI KHURD SC(W) 25 10th pass

17 Harendra Jha BURARI 009-N KAMALPUR General 39 10th pass

18 Veershen Upadhya BURARI 011-N MUKUNDPUR General 57 12th Pass

19 Sumit TIMARPUR 013-N MALKA GANJ SC 31 M.Phil

20 Urmila Vijay RITHALA 024-N ROHINI-A General 30 12th Pass

21 Dipanjali BAWANA 033-N BEGUMPUR Women 30 9th Pass

22 Pravin MUNDKA 037-N NANGLOI SC(W) 32 10th pass

23 Kusum Rani Sharma MUNDKA 038-N NILOTHI Women 45 9th Pass

24 Rekha Soni MANGOL PURI 056-N MANGOLPURI-C SC(W) 30 10th pass

25 Sanjay Singhal ROHINI 059-N ROHINI-H General 40 Under graduate

26 Dr. Savita Mukhi ROHINI 060-N ROHINI-I Women 54 MBBS

27 Hemant Negi SHALIMAR BAGH 061-N HAIDERPUR General 34 BA

28 Sushma Sharma SHAKUR BASTI 067-N PASCHIM VIHAR General 49 Under graduate

29 Laltesh Kumari WAZIRPUR 073-N SAWAN PARK Women 31 BA

30 Rajiv Kumar Verma RAJINDER NAGAR 104-N NARAINA General 40 MBA (HR)

31 Virender Rai MANGOL PURI 055-N MANGOLPURI-B SC 36 10th pass

32 Ashok Sharma RITHALA 028-N RITHALA General 49 12th Pass

33 Tabassum KIRARI 040-N NITHARI Women 30 10th Pass

34 Anil Kumar Singh NARELA 005-N BANKNER General 31 12th Pass

35 Subhash Khurana SHALIMAR BAGH 063-N SHALIMAR BAGH -SOUTH General 61 12th Pass

36 Sheetal S Lal TRILOKPURI 001-E MAYUR VIHAR PHASE-I SC(W) 29 9th Pass

37 Jyoti Verma KONDLI 006-E GHAROLI Women 27 10th pass

38 Mohit Kundaliya SHAHDARA 031-E SHAHDARA General 27 B.Sc

39 Rakesh Vashist SEELAMPUR 043-E GAUTAM PURI General 48 B.Sc

40 Kavita Mahour SEEMA PURI 033-E SUNDER NAGRI SC(W) 31 MA

41 Yogeshwar Dutt Kaushik GHONDA 047-E BRAHAM PURI General 52 BA,LLB

42 Meenakshi Sabharwal GHONDA 044-E BHAJAN PURA Women 43 12th Pass

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने सूची जारी करते हुए कहा, "हमें खुशी है कि उम्मीदवार चयन से लेकर चुनावी मुद्दों तक स्वराज इंडिया निगम चुनावों का एजेंडा सेट कर रही है। पहले आम पार्टी ने और अब बीजेपी ने भी अपने अपने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया की घोषणा की और उम्मीदवारों से आवेदन मांगने शुरू कर दिए। अन्य सभी पार्टियाँ भी एकाएक युवाओं को मौका देने की बातें करने लगी हैं। बीजेपी ने कह दिया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाएंगे। हमने पहले भी कहा है कि आगामी निगम चुनावों को मुद्दा-आधारित बनाना स्वराज इंडिया की पहली सफलता होगी। राजधानी दिल्ली को कूड़ा मुक्त, महामारी मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए काम करने को हम प्रतिबद्ध हैं। इसी विज़न के साथ हमने साफ़ दिल, साफ़ दिल्ली का नारा दिया है।"

ग़ौरतलब है कि स्वराज इंडिया निगम चुनावों के माध्यम से चुनावी राजनीति में पहली बार भाग ले रही है। पार्टी ने एमसीडी के सभी 272 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चुनाव में उम्मीदवार चयन से लेकर चुनावी एजेंडा सेट करने में पार्टी वैकल्पिक राजनीति के कई प्रयोग कर रही है।

स्वराज इंडिया पहली पार्टी है जिसने "पर्यावरण और स्वच्छता" को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। पार्टी ने "साफ़ दिल, साफ़ दिल्ली" के नाम से अपना विज़न डॉक्युमेंट भी जारी कर चुकी है जिसमें पार्टी की कार्ययोजना का ज़िक्र है


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments are closed.